Sunday, April 12, 2026

नगर निगम शिमला में महिलाओं को मिले बड़ा पद : विक्रमादित्य सिंह

कांग्रेस सरकार के कार्य पर शिमला की जनता ने लगाई मुहर
हिमाचल आजकल
शिमला। शिमला नगर निगम चुनाव में मिली जीत पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला शहर आेर प्रदेश की जनता आभार जताया और चुनावो में मिली जीत का श्रेय शिमला के लोगों को दिया है। शिमला शहर की जनता ने बहुत बड़ा जनमत कांग्रेस पार्टी को दिया है। यह चुनाव कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह की अध्यक्षता में लड़े गए और प्रदेश में 4 महीने की कांग्रेस सरकार मैं जो कार्य हुए हैं उस पर शिमला शहर की जनता ने मोहर लगाई है। वे शनिवार को शिमला में मीडिया से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि चुनावों के बाद अब दलगत राजनीति से ऊपर उठकर निगम के तहत चल रहे सभी कार्यों को गति देने का प्रयास किया जाएगा। शिमला में पानी की सुचारू आपूर्ति,पार्किंग जैसी समस्यों का निदान करना प्राथमिकता रहेगी। शिमला शहर के लिए जो भी पेयजल परियोजनाआें का कार्य शुरू हुआ है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाएगा ताकि शहर में पानी की समस्या खत्म हो सके। इसके अलावा स्मार्ट सिटी के तहत जो भी कार्य चल रहे है उन्हें गत्ति देने का प्रयास करेंगे।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस बार निगम के सदन में 34 में से 21 महिलाएं पार्षद के रूप में पंहुची है। इसमें 14 महिला पार्षद कांग्रेस की जीत कर आई है और कांग्रेस के चुनाव निशान पर जीती हुई है। इसके अलावा भाजपा की भी महिला पार्षद जीती है। महिलाआें की नगर निगम में काफी संख्या है एेसे में महिलाआे को नगर निगम में बड़ा पद मिले। महिला पार्षद को निगम में बड़े पद के लिए पैरवी करेंगे।प्रियंका वाड्रा हमेशा ही महिलाआे की भागीदारी मिले इसकी पैरवी करती आई है एेसे में नगर निगम में महापौर उप महापौर में महिला को भी प्राथमिकता मिले इसको लेकर भी पार्टी के समक्ष रखा जाएगा। जल्द ही मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की नगर निगम के महापौर उप महापौर को लेकर बैठक होगी ।
वही उन्होंने शिमला ग्रामीण की जनता का आभार जताया और कहा कि शिमला ग्रामीण से इस बार चारो सीटें कांग्रेस ने जीती है आेर सौ प्रतिशत स्ट्राइक रेट रहा है। उन्होंने कहा कि निगम की आगामी बैठकों में वे विधायक के नाते स्वयं शिरकत करेंगे और शिमला के विकास के लिए बनने वाली योजनाआें में अपने सुझाव भी साझा करेंगे।उन्होंने कहा कि कग्रेस पार्टी ने चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाई है जिसका फायदा आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भी मिलेगा।भाजपा नेताआें पर तंज कसते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा हार पचा नही पा रही है जिसके चलते अब हार के नए नए बहाने ढूंढ रही है आेर हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ रही है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles