Monday, January 12, 2026

महंगाई हटाओ रैली में भाग लेने के लिए जयपुर पहुंचे कांग्रेस नेता

हिमाचल आजकल

शिमला। महंगाई  हटाओ रैली में भाग लेने के लिए  प्रदेश कांग्रेस के  नेता
व कार्यकर्ता शनिवार को  जयपुर पहुंच गए है। इस रैली में हिमाचल के सभी
चुनाव क्षेत्र से कांग्रेस  जिला व ब्लॉक कांग्रेस के नेता जयपुर पहुंचे
है। महंगाई हटाओ रैली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शिरकत करेगे। जयपुर
में रविवार को कांग्रेस महंगाई  हटाओ  रैली  करने जा रही है। इस रैली में
देशभर के कांग्रेस के बड़े नेता व कार्यकर्ताओं शिरकत करेंगे। इस कड़ी
में हिमाचल कांग्रेस ने करीब पांच सौ कार्यकर्ताओं को जयपुर में पहुंचाने की
व्यवस्था की है। रैली में भाग लेने के लिए  प्रदेश से कई कांग्रेस के
नेता ,पूर्व विधायक व कार्यकर्ता शनिवार शाम को जयपुर पहुंच गए थे।जबकि
अधिकतर कार्यकर्ताओं के रविवार सुबह जयपुर  पहुंचेगे। प्रदेश कांग्रेस
अध्यक्ष कुलदीप राठौर और कई अन्य पार्टी नेता भी  शनिवार को जयपुर में
पहुंच गए है। प्रदेश कांग्रेस की ओर से सभी चुनाव क्षेत्रों से  पार्टी
पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को महंगाई  हटाओ रैली में भाग लेने के लिस
जयपुर पहुंचने की निर्देश दिए है। इस रैली को सफल बनाने के लिए अखिल
भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से भी दिशा निर्देश जारी किए गए है।

प्रदेश कांग्रेस सचिव  हरिकृष्ण हिमराल का कहना है कि महंगाई हटाओ रैली
में हिमाचल कांग्रेस के नेता व  कार्यकर्ता जयपुर पहुंच गए है। रविवार
सुबह कई और नेता भी जयपुर पहुंचेगे। इसके लिए पार्टी की ओर से पूरी
व्यवस्था की गई है। उनका कहना है कि महंगाई  से त्रस्त लोग में केंद्र
सरकार के खिलाफ काफी रोष है। लिहाजा इस रैली से केंद्र सरकार को घेरने का
प्रयास किया जाएगा।  हिमाचल  कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर
काफी जोश है और रैली  में प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ता बढ़चढ़ कर भाग ले
रहे है।

ReplyForward

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles