Sunday, January 11, 2026

जुब्बल कोटखाई में फिर सक्रिय हुई नीलम सरैइक

हिमाचल आजकल

शिमला। सूबे में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जुब्बल कोटखाई भाजपा ने कमर कस दी है। इस कड़ी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति  की सदस्य नीलम सरैइक ने भी अपनी सक्रियता  बढ़ा दी है।  जुब्बल नावर कोटखाई भाजपा मंडल ने अब बूथ स्तर पर अपनी कमेटिया गठित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उप चुनाव में  जुब्बल कोटखाई में भाजपा को हर का सामना करना पड़ा था। इस हार से सबक लेने के बाद भाजपा ने जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में फोकस करना शुरू कर दिया है।

सूबे में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने जा रहे है।  इसको देखते हुए भाजपा जुब्बल  कोटखाई में अपनी खोई प्रतिष्ठा को पाने के लिए  नए सिरे रणनीति बनाने में लगी है।  उप चनुाव में भाजपा ने  चेतन बरागटा के जगह नीलम सरैइक को पार्टी उम्मीदवार बनाया था। हालांकि उप चुनाव में भाजपा उम्मीदवार अपनी जमानत नहीं बचा पाई थी। अब भाजपा ने जुब्बल नावर कोटखाई में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।  भाजपा मंडल 27 दिसंबर से जुब्बल नावर कोटखाई में पैदाल यात्रा करने जा रहे है। इसका मकसद  केंद्र और प्रदेश सरकार  की योजनाओं के बारे में  लोगों को बताने का है। भाजपा प्रदश कार्यसमिति सदस्य नीलम सरैइक इस पद यात्रा में शामिल होंगी। इस बहाने नीलम सरैइक लोगों से जन संपर्क भी करेगी।  पिछले कुछ  दिनों से वहीं भाजपा से  उप चनाव लड़ चुकी नीलम सरैइक ने भी जुब्बल नावर कोटखाई में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। पिछले दिनों में जुब्बल नावर कोटखाई भाजपा का नया मंडल गठित किया है। भाजपा मंडल में नए लोगों को शामिल किया गया  है। लिहाजा अब जुब्बल नावर कोटखाई में भाजपा  की गतिविधियां फिर से शुरू होने लगी है।

जुब्बल कोटखाई में पार्टी का मजबूत किया जाएगा- नीलम सरैइक

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति  सदस्य नीलम सरैइक का कहना है कि जुब्बल  नावर कोटखाई में नए भाजपा मंडल गठित करने के बाद  कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। विधानसभा चुनाव तक जुब्बल नावर कोटखाई में पार्टी की गतिविधियां जारी रहेगी। उनका कहना है कि बूथ स्तर पर कमेटियां बनाई जा रही है। भाजपा मंडल द्वारा आने वाले समय के लिए कई कार्यक्रम तैयार किए जा रहे है। जुब्बल नावर कोटखाई में पार्टी  को फिर से मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। 

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles