Monday, January 12, 2026

रामपुर में सड़क हादसा, 2 की मौत, 4 घायल

हिमाचल आजकल

शिमला, जिला शिमला के रामपुर थाना के अंतर्गत नरेण पंचायत के बशड़ी गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। इस दुर्घटना में 2 की मौत जबकि 4 घायल हुए हैं। घायलों को उपचार हेतु खनेरी अस्पताल लाया गया है। मृतकों की पहचान दया सिंह व आदित्य निवासी अस्थाना रोहडू के रूप में हुई है चार अन्य घायलों में जिया लाल, रती राम, निशा, प्रीति शामिल है। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को खाई से निकाला गया और महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनैरी रामपुर पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार गाड़ी रामपुर के मजेवटी से रोहडू की ओर जा रही थी जोकि दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सभी छह लोग ग्राम अस्थाना रोहड़ू निवासी बताए जा रहे हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles