Monday, January 12, 2026

प्राकृतिक खेती पर 16 दिसंबर को होगा राष्ट्रीय कार्यक्रम

हिमाचल आजकल

शिमला। प्रदेश सरकार की आेर से साढ़े तीन साल पहले प्रदेश में पद्म श्री सुभाष पालेकर द्वारा प्रतिपादित सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती विधि को शुरू किया गया था। अब इसे देशभर में अपनाए जाने की तैयारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीते 19 नबंबर को देश के नाम संबोधन में इस खेती को देशभर में लागू करने की घोषणा की गई थी।  अब इससे एक कदम आगे प्रधानमंत्री 16 दिसंबर को प्राकृतिक खेती पर प्री-बाइब्रेंट गुजरात समिट के अंतिम दिन किसानों के नाम संबोधन करेंगे। वहीं  14 से 16 दिसंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती पर विस्तृत विमर्श किया जाएगा जिसमें सरकारी तौर पर आंध्र प्रदेश के बाद हिमाचल में शुरू होने वाली प्राकृतिक खेती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को संबोधन करेंगे। प्रधानमंत्री का संबोधन 16 दिसंबर को 11 बजकर 50 मिनट से शुरू होगा। हिमाचल प्रदेश के 72 हजार किसान वर्चुअल मोड से इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे जिसके लिए परियोजना की राज्य कार्यान्वयन इकाई ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने के लिए योजना की इकाई की आेर से आत्मा टीम के साथ मिलकर हर पंचायत में तैयारियां की गई हैं।

प्री-बाइब्रेंट गुजरात समिट में हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती के कार्यान्वयन पर भी प्रस्तुतिकरण होगा। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रातिक खेती खुशहाल किसान के कार्यकारी निदेशक प्रो राजेश्वर सिंह चंदेल बेस्ट प्रैक्टिसिज ऑफ नेचुरल फार्मिंग विषय पर प्रस्तुति देंगे। दोपहर  2 बजे से 3.15 तक चलने वाले इस सत्र में प्रो$ चंदेल प्राकृतिक खेती के विभिन्न पहलुआें पर जानकारी देंगे।  योजना के कार्यकारी निदेशक प्रो राजेश्वर सिंह चंदेल का कहना है कि यह यह गर्व की बात है कि छोटे से पहाड़ी राज्य हिमाचल की आेर से की गई पहल आज राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति पा रही है। इस खेती विधि से प्रदेश में अभी तक 1,64,756 किसान-बागवानों को प्रशिक्षित किया गया है, जिनमें से 1,53,643 किसान-बागवान परिवारों ने 1 लाख बीघा  से ज्यादा भूमि पर इस खेती विधि को खेती-बागवानी में अपनाया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles