Monday, January 12, 2026

निर्वासित तिब्बतियन संसद के प्रतिनिधि मण्डल के साथ विधान सभाअध्यक्ष विपिन सिंह परमार, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री व वन मंत्री राकेश पठानिया

हिमाचल आजकल

तपोवन। निर्वासित तिब्बतियन संसद का एक विशिष्ट प्रतिनिधि मण्डल तपोवन धर्मशाला में चल रहे शीतकालीन सत्र की कार्यवाही देखने विधान सभा सचिवालय तपोवन पहुंचा।  इ दौरान अन्होंने विधानसभा सभा अध्यक्ष  विपिन सिंह परमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर निर्वासित तिब्बतियन संसद के स्पीकर  और अन्य संसद सदस्यों को शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर तिब्बतियन संसद के स्पीकर ने विधान सभा अध्यक्ष  विपिन सिंह परमार, नेता प्रतिपक्ष  मुकेश अग्रिहोत्री व वन मंत्री राकेश पठानिया  को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस प्रतिनिधिमण्डल में निर्वासित तिब्बती संसद के स्पीकर, खैम्पो सोनम तेनफेल, संसद सदस्य सर्वश्री वेन खेनपो कड़ा सोनम,  गेशे गंगरी, फुरपा दोरजी, दावा सेरिंग, दावा फुंकी, धोंधूप ताशी, लोबसंग ग्यात्सो, तथा संसद सदस्य सुश्री पेमा सो व तिब्बतियन संसदीय सचिवालय के  कई अधिकारी ध्कर्मचारी शामिल थे।  इस अवसर  पर नेता प्रतिपक्ष  मुकेश अग्रिहोत्री व वन मंत्री  राकेश पठानिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles