Monday, January 12, 2026

हिमाचल में हेली टैक्सी को नहीं मिले रहे यात्री

हिमाचल आजकल

शिमला। हिमाचल में हेली टेक्सी योजना के सिरे नहीं चढ़ पा रही है। प्रदेश के लोगों के  अलावा पर्यटकों भी  हेलीटेक्सी की ओर रूझान नहीं बढ़ा है।  अब तक हेली टेक्सी  में केवल 12 लोगों  ने ही यात्रा की है। हालांकि हेली टेक्सी  की किराया भी कोई  ज्यादा नहीं है। हिमाचल में शुरू की गई हेली टेक्सी सेवा रफ्तार नहीं पडि़ पा रही है। हैलीटेक्सी  के लिए लोग बुकिंग नहीं कर रहे है।  अब तक  एक  हेली टैक्सी में केवल  दो तीन लोग सफर कर रह है। हैलीटेक्सी  दस सीटर है। पिछले उक हफ्ते केवल 12 यात्रियों ने ही हेली टेक्सी  में सफर  किया है।  हेली टेक्सी  शिमला से चंडीगढ़, शिमला से कुल्लू, धर्मशाला, मंडी  और रामपुर के लिए चलाई जा रही है। बताया यह भी जा रहा है कि हेली टेक्सी   के लिए बुकिंग करने में यात्रियों को कई दिक्कतें पेश आ रही है। हालंाकि हेली टेक्सी  का संचालन करने वाली पवन हंस  कंपनी ने बुकिंग्र के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रदान की है। हालंाकि प्रदेश में अभी हेली टैक्सी सेवा शुरू हुआ कुछ ही समय हुआ है। पर लोगों में हेली टैक्सी के प्रति खास उत्साह देखने को नहीं मिल रहा है। अभी तक कुल्लू और चंडीगढ़ के लिए ही कुछ एक यात्री बुकिंग करवा रहे है।  

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles