हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) ने सेब सीजन के लिए एचपीएमसी सीए स्टोर में सेब के भंडारण की दरें निर्धारित कर दी हैं। किसानों और सेब उत्पादकों की सुविधा के लिए, सेब को खुद के डिब्बे या क्रेट में 1$60 रुपए प्रति किलोग्राम प्रतिमाह रखने की दर निर्धारित की गई हैं। इसके अलावा जो सेब उत्पादक एचपीएमसी द्वारा प्रदान किए गए डिब्बे व क्रेट्स का उपयोग करना चाहते हैं, उनके लिए दर 1$70 रुपए प्रति किलोग्राम प्रतिमाह की दर सुनिश्चित की गई है। एचपीएमसी का लक्ष्य बेहतर भंडारण सुनिश्चित करते हुए बेहतर विकल्पों के साथ सेब उत्पादकों का समर्थन करना है।
सेब व्यापार में बेहतर योगदान के लिए पहचानी जाने वाली निजी कंपनियों और फर्मों को सेब को अपने खुद के डिब्बे या क्रेट्स में रखने की सुविधा 1$90 प्रति किलोग्राम प्रतिमाह की दर पर मिलेगी। इसके अलावा, जो लोग निगम के डिब्बे या क्रेट्स चुनते हैं, उनके लिए यह दर 2$00 रुपए प्रति किलोग्राम प्रतिमाह निर्धारित की गई हैं। उन्होंने कहा कि ये दरें सेब की ताजगी और गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए उच्च गुणवत्ता वाली भंडारण सुविधाआें के मूल्य को दर्शाती हैं। एचपीएमसी के सभी सीए स्टोरों में सेब के भंडारण के लिए केवल क्रेट या डिब्बे का उपयोग किया जाएगा। एचपीएमसी के प्रयासों से सेब उत्पादकों को बेहतर भंडारण सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
सेब सीजन के लिए एचपीएमसी सीए स्टोर में भंडारण दरें तय
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :