Wednesday, February 25, 2026

43.17 करोड़ की लागत से बनेगा लोहारली खड्ड पर पुल : अनुराग ठाकुर

43$17 करोड़ की लागत से बनेगा लोहारली खड्ड पर पुल : अनुराग ठाकुर
हिमाचल आजकल
शिमला। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग ठाकुर ने ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र में वर्षों पुरानी मांग लोहारली खड्ड पर 500 मीटर लंबे डबल लेन पुल को मंजूरी मिलने व इसके लिए43.17  करोड़ रुपए देने पर केंद्रीय रोड एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा सडक़ें व पुल यातायात सुगमता के लिए महत्वपूर्ण तो हैं ही साथ की किसी राज्य के आर्थिक विकास में भी अपनी अहम भूमिका निभाते हैं । हिमाचल प्रदेश में सडक़ों का विस्तारीकरण हो नए पुलों व परियोजनाओं को मंजूरी मिलने के लिए प्रयास किए जा रहे है। उनका कहना है कि संसदीय क्षेत्र के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा में वर्षों से माग थी कि यहा के लोहारली खड्ड पर 500 मीटर लंबे डबल लेन पुल बने । इस मांग को केंद्रीय सडक़ एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी के समक्ष प्रमुखता से उठाया था। अब वर्षों से हमारी इस घोषित व बहुप्रतीक्षित माँग को सडक़ एवं परिवहन मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है जिसकी कल नोटिफिकेशन भी जारी हो गई है। मंत्रालय की आेर से इस परियोजना के लिए सीआरआईएफ फंड के अंतर्गत 43.17  करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं ।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles