हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने धर्मशाला के जोरावर मैदान में युवा कांग्रेस पर पुलिस बल में युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर व अन्य कुछ पदाधिकारियों के चोटिल होने पर दुख जताया है। उन्होंने पुलिस की इस कारवाही की आलोचना करते हुए कहा है कि सरकार लोगों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। लोकतंत्र में सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन व विरोध प्रदर्शन होते रहते है इन पर किसी भी प्रकार का बल प्रयोग करना उनके अधिकारों का हनन है। उन्होंने इस घटना की जांच करने व लाठीचार्ज के दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
राठौर ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि सरकार प्रदेश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से निपटने में पूरी तरह असफल साबित हो रही है। सरकार की न तो कोई दिशा है और न ही कोई दशा। खजाना खाली पड़ा है और सरकार चुनावों के मद्देनजर लोगों को हवा हवाई सपने दिखा रही हैं। उन्होंने कहा कि घोषणाएं की जा रही है। सरकार कर्मचारियों को गुमराह कर लुभाने के पूरे प्रयास कर रही है। पुलिस कर्मचारियों की मांगों को दरकिनार कर दिया गया है। उनकी बात नही सुनी जा रही,उनमें अंसतोष फैला है। काग्रेस अध्यक्ष्र ने कहा कि वह हाल ही में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी,राजीव शुक्ला सहित अन्य नेताओं से मिले है।सभी नेताआें ने प्रदेश में कांग्रेस की शानदार जीत पर खुशी जताते हुए अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कमर कसने को कहा है।


| All Rights Reserved | Website By :