Monday, August 3, 2026

जनजातीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत 857 करोड़ का प्रावधान : जगत सिंह नेगी

हिमाचल आजकल
शिमला। जनजातीय क्षेत्रों का विकास प्रदेश की वास्तविक उन्नति का प्रतीक है। प्रदेश सरकार इन क्षेत्रों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। यह बात जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां जनजातीय विकास विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
जगत सिंह नेगी ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के लोग भौगोलिक कठिनाइयों का सामना करते हुए कड़ी मेहनत कर अपनी आजीविका कमा रहे हैं और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान भी दे रहे हैं। दुर्गम क्षेत्रों में निवास कर रहे जनजातीय लोगों के कल्याण तथा उत्थान के लिए प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में जनजातीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत 857 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। इसके अलावा जनजातीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम के अंतर्गत केन्द्रीय योजनाआें में 335 करोड़ रुपए का परिव्यय भी प्रस्तावित है।
इस अवसर पर सचिव वित्त व योजना अक्षय सूद, सलाहकार योजना डा. बसु सूद, संयुक्त सचिव जनजातीय विभाग विक्रम नेगी, संयुक्त निदेशक जनजातीय विकास विभाग कैलाश चौहान और जनजातीय विकास, वित्त और योजना विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles