Wednesday, February 25, 2026

हिमाचल में क्रिसमस पर न्यू ईयर पर पैक रहेेंगे होटल

हिमाचल आजकल

शिमला।  सूबे के होटल नाव वर्ष की पूर्व संध्या और  क्रिसमस के मौके पर पैक रहेेंगे। बर्फबारी की आस में सैलानियों ने अभी नव वर्ष  क स्वागत के लिए प्रदेश केे पर्यटन स्थलों के होटलों में एडवांस बुकिंग करनी शुस् करदी है।  प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अलावा प्रदेश  के कई बड़े होटलों ने न्यू ईयर और क्रिसमस के लिए तैयारियों शुरू कर दी है।

मैदानी इलाकों से आने वाले पर्यटकों के लिए  इस बार पहाड़ों पर नव मनाने के लिए खास इंतजाम किए है। प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों  में  कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लिहाजा पर्यटन विकास निगम के शिमला, मनाली व धर्मशाला के होटलों में न्यू ईयर और क्रिसमस के लिए एडवांस बुकिंग चल  रही है। कई होटलों में तो 70 फीसदी तक बुकिंग हो चुकी है। इसके अलावा प्रदेश के  कई अन्य पर्यटन स्थलों पर कई बड़े निजी होटलों में पहले ही बकिग होने लगी है। वहीं मौसम विभाग ने अगले कुद दिनों में प्रदेश के कई स्थनों पर बर्फबारी होने की संभावना जताई है।  लिहाजा सैलानी बर्फ देखने की आस में क्रिसमस और नव वर्ष की पूर्व संध्या पर  पहाड़ों की ओर  रूख करेंगे। इस दौरान प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों में सभी तरह की मिल रही रियायतें बंद भी जाएगी।  उधर, पर्यटन व्वसाय से जुड़े लोगों को भी अगले  कुछ दिनों में वीटर पर्यटन सीजन रफ्तार पकडऩे की  उम्मीद बंधी है।

प्रदेश पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक अश्नी सोनी का कहना है कि नव वर्ष की पूर्व संध्या और क्रिसमस के लिए होटलों पर्यटकों के लिए कई तरह के पैकेज तैयार किए गए है।  पर्यटन निगम के कई बड़े  होटलों में पर्यटकों  डायन एन डांस और डीजे के आनंद उठा सकत है। उनका कहना है कि क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर तक होटलों में एडवांस बुकिंग चल  चल रही है।  अगले कुछ दिनों में  प्रदेश के पर्यटन स्थलों की ऑक्यपेंसी भी बढ़ जाएगी।   

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles