Wednesday, February 25, 2026

चंडीगढ़ व दिल्ली में रह रहे हिमाचल के लोगों को सरकार ने दी सुविधा : त्रिलोक जम्वाल

हिमाचल आजकल

शिमला। प्रदेश भाजपा प्रदेश महामंत्री व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि चंडीगढ़ और दिल्ली में रह रहे हिमचलवासियो को अब हिमाचल सरकार द्वारा बड़ी सुविधा प्रदान की गई है। हिमाचल सदन दिल्ली और हिमाचल भवन चंडीगढ़ में शिकायत निवारण प्रकोष्ठ , मुख्यमंत्री विंडो का निर्माण किया गया है, अब जो भी हिमाचल के नागरिक चंडीगढ़ व दिल्ली में रह रहा है उने हिमाचल एवं शिमला के लगातार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने इन दो स्थानों पर ड्राप बॉक्स की सुविधा जनता को प्रदान की है और दो हेल्पलाइन नंबरो को भी शुरू किया है यह नंबर 01722637504 वं 01121610380 है। यह सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1100 का आधार पर शुरू की गई हैं । उन्होंने बताया कि हिमाचल सरकार के अधिकारी  इन दो स्थानों पर लगातार बैठेंगे और किसी भी प्रकार की समस्या दिल्ली एवं चंडीगढ़ के हिमचलवासियो को आ रही है उनको शिमला मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचाएंगे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles