Monday, August 3, 2026

सेब बाहुल क्षेत्रों की सडक़ों को बहाल करने के प्रयास तेज किए जाएं : राठौर

हिमाचल के लिए आर्थिक पैकेज जारी करें केंद
हिमाचल आजकल
शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश सरकार से भारी बारिश व बाढ़ से ध्वस्त हुई सेब वाहुल क्षेत्रों की संपर्क सडक़ों की युद्घ स्तर पर मुरम्मत करने व सडक़ों को शुीघ्र बाहल करने का आग्रह किया हैं। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में सेब बागवानों की आर्थिकी इसी पर निर्भर है और अगर इन क्षेत्रों में सडक़ों को तुरंत ठीक नही किया गया तो बागवानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। वे मंगजवार को शिमला में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हिमाचल में भारी बारिश व बाढ़ का कहर बरपा हैं। लोग सहमे हुए हैं। नुकसान का तत्काल सही आंकलन नहीं हो सकता पर इतना जरूर है कि यह नुकसान हजारों करोड़ का हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से विशेष आर्थिक पैकेज की मांग करते हुए कहा कि पहले ही प्रदेश की आर्थिक स्थिति विकट है और इस त्रासदी से प्रदेश पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ गया हैं। कुलदीप राठौर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा,केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व भाजपा के तीनों सांसदों से भी प्रदेश की मदद का आग्रह किया हैं। उन्होंने कहा है कि दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर सभी नेताआें को इस आपदा की घड़ी में आगे आना चाहिए।

राष्ट्रीय आपादा घोषित करें केंद्र : प्रतिभा सिंह
कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने केंद्र से बरसात से हिमाचल में हुए नुकसान को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विशेष आर्थिक पैकेज की मांग की हैं। उन्होंने इस आपदा से हुए नुकसान के आकंलन के लिये केंद्रीय टीम जल्द भेजने का भी आग्रह किया हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने सभी नेताआें को लोगों की सहायता के लिए जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिये प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया गया है जबकि सभी जिलों में कांग्रेस महासचिवों व जिलाध्यक्षों को अपने अपने जिलों में इन केंद्रों के प्रभारी बनाए गए हैं।
उधर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खडग़े,पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने भी प्रदेश में भारी बारिश बाढ़ से हुए नुकसान पर दुख व्यक्त किया हैं। उन्होंने इस आपदा में मारे गए लोगों के प्रति भी अपनी संवेदना व्यक्त की हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles