हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीदन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नन्द लाल शर्मा ने कहा कि एक जिम्मेदार कॉरपोरेट निकाय के रूप में और हिमाचल प्रदेश में लगातार वर्षा व विनाशकारी बाढ़ की स्थिति की गंभीरता को समझते हुए एसजेवीएन के कर्मचारी स्वेच्छा से मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक दिन के वेतन के रूप में करीब 55 लाख का अंशदान कर रहे हैं।
उन्होंने ने आगे बताया कि एसजेवीएन एेसी विकट परिस्थितियों में समाज व सरकार का सहयोग करने में हमेशा अग्रणी रहा है। एसजेवीएन और उसके कर्मचारी राज्यव उसके लोगों के साथ सदैव साथ खड़े रहे हैं।
हिमाचल वर्तमान समय में भयंकर बाढ़ की चपेट में है, जिससे मानव जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हजारों लोग सुदूरवर्ती क्षेत्रों में फंसे हुए हैं। अत्यधिक वर्षा एवं बादल फटने से बाढ़, भूस्खलन, घर एवं पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे मूलभूत सुविधाआें तक पहुंच भी बाधित हो गई है। बाढ़ राहत उपायों में सरकार के प्रयासों में सहायता करने के लिए एसजेवीएन हमेशा अग्रणी रहेगा। नंद लाल शर्मा ने राज्य में लगातार वर्षा के कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ से जान-माल के नुकसान पर भी दुख व्यक्त किया।
एसजेवीएन कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 55 लाख का अंशदान दिया
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :