Monday, April 13, 2026

कांग्रेस सरकार ने जनता पर डाला 1500 करोड़ का बोझ: राजीव बिंदल

हिमाचल आजकल
शिमला,। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश आपदा और विपदा के एक बड़े दौर से गुजर रहा है। इस दौर में प्रदेश सरकार ने डीजल पर 7 महीने में दो बार वैट बड़ा दिया हैं। उन्होंने कहा कि जनवरी में 3 रुपए और अब 3 रुपए इस सरकार ने वैट को बढ़ाया है। जब भाजपा की सरकार हिमाचल में कार्यरत थी तब नवंबर 2021 में डीजल पर वैट में 17 रुपए की कटौती की गई थी और तब डीजल पर वैट 4.40 रुपण् लगता था और अब दो बार वैट बढऩे के बाद हिमाचल की जनता को डीजल पर वैट 10$ 40 रुपए देना होगा। उनका कहना है कि कांग्रेस सरकार ने वैट को बढकर सीधे तौर पर प्रदेश की जनता पर 1500 करोड़ रुपए से आर्थिक बोझ बढ़ा दिया है। वे शुक्रवार को शिमलामें पत्रकारों से बात कर रहे थे। राजीव बिंदल ने कहा कि डीजल बढ़ाने से पूरे प्रदेश में महंगाई बढेगी। है। सेब का सीजन चरम सीमा पर है, सडक़ें ठीक है नहीं है। अब माल भाड़ा बढाऩे की तैयारी कीर जा रही है। उनका कहना है कि निर्माण सामग्री महंगी हो रही है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles