Sunday, April 12, 2026

प्रदेश के दौरों के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर 15 सितंबर तक स्थगित : मुख्यमंत्री

हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश सरकार ने राज्य के दौरे ं के दौरान मुख्यमंत्री व मंत्रियों को को पुलिस द्वारा दिए जाने वाल गार्ड ऑफ ऑनर (सलामी) को 15 सितम्बर तक स्थगित कर दिया है। हालांकि 15 अगस्त को स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर इन आदेशों में छूट रहेगी। यह निर्णय प्रदेश में हाल ही में आई आपदा को लेकर लिया गया है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश में संचालित किए जा रहे राहत व बचाव कार्यों में पुलिस बल की तैनाती में वृद्घि पर जोर देते हुए इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को गार्ड ऑफ ऑनर जैसे कार्यों में संलग्र करने के बजाए इस संकट के समय में प्रभावित लोगों को सहायता उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास करने चाहिए। यह निर्णय आपदा के प्रभावों से निपटने के लिए प्रदेश के संसाधनों के सही उपयोग के उद्देश्य से लिया गया है। बचाव कार्यों को देखते हुए पुलिस बल द्वारा प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता सुनिश्चित करना बेहद महत्वपूर्ण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गार्ड ऑफ ऑनर स्थागित करने से सरकार प्रदेश में आपदा से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए राज्य के संसाधनों और श्रम शक्ति का और बेहतर उपयोग करेगी। इस निर्णय से सरकार की आपदा प्रभावित क्षेत्रों को तुरंत राहत पहुंचाने और इस कठिन समय में प्रभावी प्रशासन की प्रतिबद्घता भी प्रदर्शित होती है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles