Sunday, August 2, 2026

मणिपुर घटना पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

हिमाचल आजकल

शिमला: हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस ने आज कार्ट रोड पर प्रदेश अध्यक्ष जैनब चंदेल की अध्यक्षता में मणिपुर में महिलाओं के प्रति जो अत्याचार हो रहे है उसके विरोध में महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए कड़ा रोष  व्यक्त किया । प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के प्रति अत्याचार हो रहे है और दो महीनों से मणिपुर जल रहा है और सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए |अगर सरकार समय रहते ठोस कदम उठाती तो शायद आज हालात ऐसे नहीं होते

प्रधानमंत्री  मोदी जी ने भी 79 दिनों के बाद बयान दिया वो भी तब जब इस घिनौने कृत्य की वीडियो वायरल हुई| इस वीभत्स कृत्य ने पूरे भारत का सिर शर्म से झुका दिया है देश की सभी महिलाएं इससे आहत और दुखी है|डबल इंजन की सरकार फेल हो चुकी है| ऐसी नकारा निकम्मी सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है| केन्द्र में महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी जी,एवं अन्य महिला मंत्री सभी ने मौन धारण किया हुआ है ये बहुत ही शर्मनाक है| महिलाओं से जुड़े इस तरह के मुद्दों पर भी अगर वो चुप हैं तो ऐसे मंत्री होने का क्या फायदा| इस से साफ जाहिर होता है कि भाजपा महिलाओं के प्रति कितनी गंभीर है |उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो  मणिपुर में  शांति कायम करनी चाहिए। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि दो महीने के बाद भी मणिपुर जल रहा है। 

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की है कि मणिपुर में बद्दतर हालात को देखते हुए वहां राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए और इस हिंसा के दोषियों को सख्त से सख्त सजा देनी चाहिए।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रिपना कलसाईक, उषा मेहता, ज़िला महिला अध्यक्ष वनीता वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष वृंदा सिंह, प्रभा वर्मा, शिमला शहरी की उपाध्यक्ष कृष्णा जरयाल, उमा, चम्पा,नागिन्द्रा, लोकेश्वरी, सरला, इंदु राज व महिला कांग्रेस की कार्यकता मौजूद थी

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles