Monday, August 3, 2026

मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 3 करोड़ रुपये का अंशदान

हिमाचल आजकल
शिमला। एनएचपीसी लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक एके ग्रोवर ने वीरवार सायं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को एनएचपीसी की आेर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए तीन करोड़ रुपए का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के योगदान से संकट की घड़ी में जरूरतमंदों को मदद मिलेगी।
उधर, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) के महाप्रबंधक अंकुश वडेहरा ने कंपनी की आेर से मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक करोड़ रुपए का चेक भेंट किया। इस योगदान के अलावा एचयूएल ने प्रभावित क्षेत्रों के लिए 50 लाख रुपए के दैनिक जरूरत की वस्तुएं जैस हर्लिक्स, लाइफबय, रेड लेबल टी सहित अन्य उत्पाद प्रदान करने का भी प्रस्ताव दिया है। इसके अतिरिक्त कंपनी भागीदारों और एजेंसियों की मदद से राहत और पुनर्वास कार्य में भी सहायता प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने इस योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे सरकार के राहत व पुनर्वास कार्य को बल प्रदान करेगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles