Monday, August 3, 2026

हिमाचल की फल मंडियों में आने वाले समय में दिखेंगे बड़े बदलाव

फल मंडियों में सेब को क्रेटों में बेचने की भी हो रही तैयारी
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश की फल मंडियों में अब क्रेटों में भी सेब बेचने की तैयारी की जा रही है। पहली बार फल मंडियों में किलो के हिसाब सेब बेचा जा रहा है। अब प्रदेश की फल मंडियों के कई बड़े आढ़ती के्रटों में सेब बेचने की तैयारी कर रही है। सरकार ने भी इस दिशा में कदम उठाने शुरू कर दिए है। हालांकि कुछ निजी कंपनिया पहले से ही क्रेटों में सेब की खरीद कर रही है।
प्रदेश की फल मंडियों में आने वाले कुछ सालों में बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। हिमचाल की फल मंडियों में पहली बार राज्ल्य सरकार ने किलो के हिसाब से सेब बेचने की नई व्यवस्था शुरू की है। आढ़तियों के व्यापक विरोध के बाद सरकार ने अपने कदम पीछे नहीं हटाए। अब इन मंडियों में के्रटों में सेब बेचने की योजना है। इसको लेकर बागवानी विभाग के अधिकारी चर्चा कर चुके है। वहीं प्रदेश मार्केटिंग बोर्ड ने भी इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो आने वाले कुछ समय में फल मंडियों में अन्य फलों के तरह सेब की के्रटों में बिकना शुरू हो जाएगा। लिहाजा इस व्यवस्था से बागवानों को अच्छा खासा लाभ भी होगा। क्रेटों में सेब भरने से बागवानों को पेटियों और ट्रे का खर्च बच जाएगा। इसके अलावा के्रटों का ढुलान भी सस्ता पड़ेगा। बहरहाल प्रदेश सरकार ने इस योजना पर गंभीरता से काम कना शुरू कर दिया है। किलो के हिसाब से सेब बेचने के ट्रायल सफल होने े बाद सरकार क्रेटों में सेब बेचने की व्यवस्था भी शुरू करेगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles