Monday, August 3, 2026

जिनके घर चले गये उन्हें तिरपाल भी नहीं दे पाई सरकार : जयराम ठाकुर

सेब के सीजन में न सड़कें सही हो पाई, न ख़रीदने के इंतज़ाम 

हिमाचल आजकल

शिमला, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज शिमला के जुब्बल-कोटखाई और रोहड़ू के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और आपदा प्रभावितों से मिलकर उनका हाल चाल जाना। लोगों से बात चीत में यह बात सामने आई कि आपदा राहत में सरकार पूरी तरह फेल है। जिनके घर चले गये सरकार उन्हें नियमानुसार एक तिरपाल तक नहीं दे पाई, बाक़ी सहूलियतें तो बहुत दूर की बात है। 

उन्होंने कहा कि सेब का सीजन चल रहा है, सेब की तोड़ान शुरू हो चुकी है लेकिन अभी तक आपदा से ख़राब हुई सड़कें सही नहीं हुई हैं, इसलिए सेब का मंडियो तक पहुँचना मुश्किल हो रहा है। सेब ख़रीद के लिए मुख्यमंत्री कुछ कह रहे हैं मंत्री कुछ कह रहे हैं, आपस में कोई तालमेल नहीं हैं। कई जगह से ऐसे भी वीडियो सामने आ रहे हैं कि सड़क सही होने के इंतज़ार में सेब सड़ गए और लोगों ने नाले में बहा दिया। साल भर के खून पसीनें से की मेहनत और ऊंची लागत से पैदा हुए सेब को नालों में बहाना कितना पीड़ादायक हो सकता है, इसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है।इस मौक़े पर उनके साथ शिमला से सांसद सुरेश कश्यप, भाजपा प्रवक्ता एवं विधायक बलबीर वर्मा, प्रवक्ता चेतन बरागटा, जिला अध्यक्ष अरुण फालटा, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय श्याम, प्रत्याशी शशि बाला आदि उपस्थित रहे। 

सड़क न होने की वजह से लोगों को नाले में बहाने पड़ रहे हैं सेब 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो भी देखने कोई मिल रहे हैं कि लोग अपनी साल भर की कमाई को साधक की वजह से मार्केट में न पहुंचा पाने के कारण उन्हें नाले में फेंक रहे हैं। यह वास्तव में बहुत दुखद स्थिति है। सेब प्रदेश की आर्थिकी का आधार है।  इसे बर्बाद नहीं होने देना चाहिए। 

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles