हिमाचल आजकल
शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी लोकसभा के महत्वपूर्ण सत्र छोड़ हिमाचल में बाढ़ के कारण हुए नुकसान का जायजा लेने आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने इस कठिन घड़ी में हिमाचल प्रदेश को राहत पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। वे बुधवार को शिमला में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि केंद्र मंत्री संसद का सत्र छोड़ हिमाचल आए, पर दुर्भाग्यपूर्ण बात यह थी कि उनके दौरे के समय लोक सचिव पीडब्ल्यूडी, ईएनसी पीडब्ल्यूडी मौके पर उपस्थित नहीं थे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को बार बार उनको फोन करके जानकारी लेनी पड़ रही थी। अगर केंद्र मंत्री का सामान्य दौरा भी होता तो प्रोटोकल के मुताबिक उन को उपस्थित होना चाहिए था और इस संकट की घड़ी में तो उनको साथ रहना ही चाहिए था। मुख्यमंत्री या मंत्री हो ना हो पर अधिकारियों को इस मौके पर उपस्थित होना अनिवार्य है, क्योंकि सही मायने में कितना नुकसान हुआ है यह अफिसर ही केंद्र मंत्री के समक्ष रख सकते हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा की निरीक्षण के दौरान जो नुकसान का आंकलन सामने आ रहा है वह 2500 करोड़ से ज्यादा होगा और केंद्र मंत्री ने आश्वासन दिया है कि सारा खर्च केंद्र वाहन करेगा, यह बहुत बड़ी बात है। हिमाचल सबका है सत्ता पक्ष, विपक्ष और जनता। सभी मिलकर इस संकट की घड़ी में एकजुट होकर कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा की नेशनल हाईवे के एक किलोमीटर के दायरे में जितने भी पुल डैमेज हुए है उन पुलो का निर्माण और रिपेयर का खर्च भी केंद्र वाहन करेगा। इससे कुल्लू, औट, पंडोह, खूंखात्तर सभी जगह के पुलों की निर्माण होगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश में बरसात से हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद सडक़ों की मरम्मत के लिए 400 करोड़ रुपये देने की घोषणा की यह एेतिहासिक है । उन्होंने कहा कि इस राशि से फोरलेन, नेशनल हाईवे और तटीकरण का काम होगा। प्रदेश को यह राशि सेतु भारतम परियोजना और सेंट्रल रोड फंड (सीआरएफ) के तहत दी जा रही है। केंद्र सरकार प्रदेश में 12,000 करोड़ खर्चकर 68 टनलों का निर्माण कर रही है। 11 टनल 15 किलोमीटर लंबाई की बन चुकी हैं। 27 टनलों का निर्माण हो रहा है और 30 का निर्माण होना है।
उन्होंने कहा की बिजली महादेव रोप-वे का कार्य जल्द शुरू होगा और 15 अगस्त तक इसका अवार्ड कर दिया जाएगा। इस रोप-वे के निर्माण के लिए 250 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इस रोप-वे से पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए भी भाजपा ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।


| All Rights Reserved | Website By :