Monday, August 3, 2026

बिंदल ने की भाजपा कोर कमेटी की घोषणा

हिमाचल आजकल

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की कोर कमेटी की घोषणा की इसमें स्थाई आमंत्रित सदस्य के रूप में सौदान सिंह भाजपा क्षेत्र प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अविनाश राय खन्ना भाजपा प्रदेश प्रभारी और संजय टंडन भाजपा प्रदेश सह प्रभारी होंगे।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सत्ती, प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, विधायक राकेश जम्वाल, विधायक त्रिलोक जम्वाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक विपिन सिंह परमार, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सहजल, पूर्व मंत्री हर्ष महाजन और विधायक रणधीर शर्मा सदस्य के रुप में कार्यरत रहेंगे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles