हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल की फल मंडियों में सेब की आमद बढ़ रही है। शिमला के भट्ठाकुफर व पराला मंडी में अब ज्यादा सेब पहुंचने लगा है। इन दोनों फल मंडियों में प्रति दिन करीब 50 हजार सेब की पेटियां पहुंच रही है। अगले कुछ दिनों में इस आंकड़ा और ज्यादा बढ़ जाएगा।
प्रदेश में पिछले दो तीन दिनों से सेब सीजन ने जोर पकड़ दिया है। बरसात कम होने से मंडियों में सेब की आमद बढऩे लगी है। शिमला की पराला मंडी में हर रोज करीब 30 हजार सेब की पेटियां पहुंच रही है। जबकि भट्ठाकुफर फल मंडी में हर रोज करीब 20 हजार सेब की पेटियां पहुंच रही है। जबकि नेरवा और मेंहदली की फल मंडी में सेब की आमद बढ़ रही है।
इसके अलावा सोलन और परवाणु मंडी में भी मात्रा में सेब पहुंच रहा है। इयके अलावा बाहरी राज्यों की मंडियों में भी सेब भेजा जा रहा है। इन मंडियों में स्पर वैरायटी के अलावा रॉयल सेब भी पहुंचना शुरू हो गया है। अगस्त शुरू होते ही मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन तुड़ान शुरू हो गया है। अगले कुछ दिनों में मध्यम क्षेत्रों में सेब सीजन रफ्तार पकड़ेगा। जबकि अगस्म हीने के आखरी में ऊंचाई वाले क्षेत्रों से भी सेब सीजन शुरू हो जाएगा। प्रदेश में अक्टूबर महीने तक सेब सीजन चलता है।
पराला व भट्ठाकुफर मंडी में रोजाना पहुंच रही 50 हजार सेब की पेटियां
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :