पराला, सोलन व परवाणु में सेब का कारोबार करेगी एचपीएमसी
हिमाचल आजकल
शिमला। सरकारी उपक्रम एचपीएमसी बड़ी कंपनियों को सेब बेचने की तैयारी कर रही है। एचपीएमसी ने पहली बार फल मंडियों में उतर कर सेब का कारोबार करने का फैसला लिया है। एचपीएमसी शिमला के पराला मंडी के अलावा सोलन व परवाणु मंडी में सेब का कारोबार करने जा रहा है। सेब के कारोबार के लिए एचपीएमसी बड़े खरीददारों संपर्क कर रही है।
प्रदेश की फल मंडियों में पहली बार किलो के हिसाब से सेब बेचने का निर्णय लिया गया है। सरकार के इस फैसले को अमलीजामा पहनाने के लिए एचपीएमसी भी मंडियों में सेब का कारोबार करने उतरी है। हालांकि शुरूआती दौर में एचपीएमसी को सेब के कारोबार में कोई ज्यादा सफलता नहीें मिली है। एचपीएमसी के पा अभी कोई खरीददार भी नहीं आए है। ऐसे में एचपीएमसी ने अब बड़ी नामी कंपनियों और सेब के बड़े कारोबारियों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। एचपीएमसी के अधिकारी इसके पीछे यह तर्क दे रहे है कि बागवानों को समय पर पैसों का भुगतान हो इस लिए बड़े कारोबारियों से संपर्क किया जा रहा है। अगले कुछ दिनों में एचपीएमसी पराला, सोलन व परवाणु में सेब का कारोबार शुरू कर देगी। उधर, एचपीएमसी ने इन तीनों फल मंडियों में अपने कर्मचारी तैनात कर दिए है। एचपीएमसी भी मंडियों में किलो के हिसाब से सेब बेचेगी। पर अहम बात यह है एचपीएमसी के पास अभी मंडियों में सेब बेचना का अनुभव नहीं है। ऐसे में एचपीएमसी को सेब का कारोबार करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। प्रदेश में सेब का बड़ा कारोबार होता है।
एचपीएमसी के प्रदंध निदेशक हितेश आजाद का कहना है कि फल मंडियों में पहली बार सेब का कारोबार करने का फैसला लिया है। सेब के बड़े खरीददारों व कंपनियों से बातचीत चल रही है। अगले कुछ दिनों में मंडियों में सेब का कारोबार शुरू कर दिया जएगा।
एचपीएमसी सेब के बड़े कारोबारियों और कंपनियों से कर रही संपर्क
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :