Sunday, August 2, 2026

भाजपा प्रत्येक बूथ अध्यक्ष का जानेगी कुशलक्षेम : अविनाश खन्ना

2024 में एक बार फिर चारों लोक सभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी भाजपा
हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार मुलाकता थी।
इस बैठक के दौरान कई संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। अविनाश राय खन्ना ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा मजबूती से मैदान में उतरेगी और इसके लिए एक ठोस नीति बनाई जा रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव में 2019 की गाथा फिर लिखी जाएगी, जब चारों सीटों पर भाजपा एक बार फिर एेतिहासिक जीत दर्ज की करेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरे प्रदेश भर में एक विशेष मुहिम शुरू की है, जिसके तहत सभी प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष हर बूथ स्तर के अध्यक्षों को व्यक्तिगत संपर्क करेंगे और उनका कुशलक्षेम जानेंगे। यह नीति संगठन को मजबूत करने के लिए उत्तम साबित होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है और कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत है, सभी नेता और कार्यकर्ता मिलकर 2024 के लक्ष्य को धयनार्थ करते हुए आगे बढ़ेंगे।

अविनाश राय खन्ना ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार की लोकप्रियता घटती जा रही है। सरकार आपदा को वह संभालने में असफल साबित हुए हैं, यह जगजाहिर है। यह पहली बार हिमाचल प्रदेश में हुआ है कि सेब उत्पादकों को इतनी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सडक़ें ठीक हो नहीं पाई और सेब मंडी तक पहुंच नहीं रहा हैं। इसका बागबानों को नुकसान हुआ है । लोकसभा चुनावों में कांग्रेस का इसको खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles