हिमाचल में सेब सीजन ने पकड़ी रफ्तार
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल में अब सेब सीजन ने रफ्तार पकडऩी शुरू कर दी है। प्रदेश के मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब तुड़ान जोरों पर चल रहा है। देश व प्रदेश की फल मंडियों में सबे की आमद बढऩे लगी है। हिमाचल से अब तक देश व प्रदेश की विभिन्न फल मंडियों में करीब 16 लाख सेब की पेटियां पहुंच चकी है।
बरसात के कमजोर पडऩे से सेब सीजन जोर पकडऩे लगा है। बागवान अब सेब तुड़ान करने में जुट गए है। कम ऊंचाई के बाद अब मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी सेब सीजन शुरू हो चुका है। मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों से अर्ली वेरायटी का सेब मंडियों में पहुंच रहा है। अर्ली वैरायटी के सेब का बागवानों को मंडियों में अच्छा दाम भी मिल रहा है। बागवानों को फलमंडियों में 1800 से लेकर 3600 रुपए प्रति पेटी सेब के दाम मिल रहे है।
अब तक प्रदेश व देश की मंडियों में हिमाचल से करीब 16 लाख सेब की पेटियां पहुंच गई। प्रदेश प्रतिदनि मंडियों में करीब 80 हजार सेेब की पेटियां पहुंच रही है। हिमाचल में मार्केटिंग बोर्ड की 11 फल मंडियों में सेब का कोराबार किया जाता है। इसके अलावा दिल्ली व पंचकुला में भी भारी मात्रा में सेब पहुंचने लगा है।
अहम बात यह है कि प्रदेश की फल मंडियों में पहली बार किलो के हिसाब से सेब को बेचा जा रहा है। इस बार प्रदेश सरकार की ओर से आढ़तियों के सख्त आदेश जारी किए गए है। सरकार के साथ लंबी बातचीत के बाद आढ़ती किलो के हिसाब से सेब बेचने को राजी हो गए है। प्रदेश में अक्टूबर तक सेब सीजन चलना है। हालांकि इस बार पिछले साल के मुकाबले सेब की फसल काफी कम है। इससे बागवानों को मंडियों में सेब की ऊंचे दाम मिलने की उम्मीद बंधी है।
उधर, प्रदेश मार्केटिंग बोर्ड के वरिष्ठ विपणन अधिकारी अनिल चौहान का कहना है कि प्रदेश की फल मंडियों में आने वाले सेब का पूरा रिकार्ड रखा जा रहा है। इसके अलावा बाहरी राज्यों की मंडियों में जाने वाले सेब के वाहनों का रिकार्ड रखा जा रहा है।


| All Rights Reserved | Website By :