Wednesday, February 25, 2026

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की मण्डी में प्रस्तावित रैली की तैयारियों का जायजा लिया

हिमाचल आजकल

शिमला , मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को मण्डी स्थित पड्डल मैदान में आगामी 27 दिसम्बर, 2021 को प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली की तैयारियों का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इस रैली की सभी तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के  निर्देश दिए ताकि इसे एक ऐतिहासिक अवसर के रूप में याद रखा जा सके। उन्होंने आयोजन के दौरान यातायात प्रबंधन के लिए प्रभावी कदम उठाने के भी निर्देश दिए ताकि आम लोगों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
जय राम ठाकुर ने कहा कि इस अवसर पर आयोजित होने वाले ग्राउण्ड ब्रेकिंग समारोह के लिए भी सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएं।
इस अवसर पर सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायक राकेश जम्वाल, विनोद कुमार एवं इन्द्र सिंह गांधी, वूलफेड के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, मुख्यमंत्री के ओएसडी महेन्द्र धर्माणी, बाल कल्याण परिषद की महासचिव पायल वैद्य, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, उपायुक्त अरिंदम चैधरी, पुलिस अधीक्षक शालनी अग्निहोत्री उपस्थित थे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles