Wednesday, February 25, 2026

प्रदेश सरकार बेरोजगारी की समस्या दूर करने में नाकाम- निगम भंडारी

हिमाचल आजकल

शिमला। कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र नवनियुक्त युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की पहली बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता में  आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अनिरूद्व सिंह, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसुम्पटी के अध्यक्ष रामष्ण शांडिल ने विशेष तौर पर शिरक्त की।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों का आम जनता के बीच पर्दाफाश करने के लिए कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस विशेष भूमिका निभाएं और अपने-अपने पंचायत क्षेत्र में आम जनमानस को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि आज के समय में बेरोजगारी बहुत बडी समस्या हैं जिसे प्रदेश सरकार दूर करने में नाकाम रही है। इस के अतिरिक्त उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस को सामाजिक कार्यक्रमों जैसे कि रक्तदान शिविर, पौधारोपण और युवाओं को नशे की बुराईयों से दूर करने के लिए जन-जागरण अभियान चलाने चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस प्रवक्ता हेमन्त शर्मा, ब्लक कांगेेस कमेटी कसुम्पटी के पूर्व अध्यक्ष भूपिन्द्र कंवर, जिला युवा कांग्रेस मण्डी के अध्यक्ष तरूण ठाकुर, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष ऋषि राठौर, पूर्व पार्षद नरेन्द्र ठाकुर, ब्लक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रिंकू वर्मा और विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के युवा प्रधानगण व वीडीसी  के सदस्यों व सौ से अधिक युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं  ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक अनिरूद्व सिंह जी ने अपने संबोधन में कहा कि वह युवाओं की समस्याओं  को सुलझाने के लिए प्रयासरत हैं और भविष्य में भी रहेंगे। उन्होंने कसुम्पटी के युवाओं से कहा कि पंचायत  व वार्ड स्तर पर कम से कम 10-10 युवाओं की कमेटी का गठन करने के लिए कहा जो कि युवा कांग्रेस के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों को चलाने में व जनता तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभांएगी।  उन्होंने कहा कि युवा देश और प्रदेश का भविष्य है। युवाआें से नशे की प्रवृति से दूर रहने का भी आग्रह किया। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसुम्पटी के अध्यक्ष रामकृष्ण शांडिल व युवा कांग्रेस कसुम्पटी के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार ने भी अपने अपने विचार रखे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles