Sunday, August 2, 2026

सुरेश कश्यप ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से दिल्ली में मुलाकात की

हिमाचल आजकल
शिमला। पौंटा साहिब और काला अंब औद्योगिक क्षेत्र को जगाधरी रेलवे से जोडऩे को लेकर भाजपा के सांसद सुरेश कश्यप ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से दिल्ली में मुलाकात की।
सुरेश कश्यप ने मंत्री को बताया की शिमला संसदीय क्षेत्र का यह क्षेत्र एशिया का सबसे बड़ा फार्मास्युटिकल हब है और यह अभी तक रेल सेवा से नहीं जुड़ा है। इसके लिए पहले भी एक सर्वेक्षण कराया गया था और केंद्रीय मंत्री ने इस क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रेल सेवा से जोडऩे का आश्वासन दिया है।
इसके अलावा सुरेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री से कालका-शिमला ट्रेन सेवा को बहाल करने के लिए भी कहा, जो भारी बारिश के कारण बाधित है और कई स्थानों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया है। हेरिटेज ट्रैक को सर्वोच्च प्राथमिकता पर बहाल किया जाना चाहिए इससे टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने जल्द से जल्द ट्रेनें सेवा शुरू करने का आश्वासन दिया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles