यवुा कांग्रेस ने मनाया 63वें स्थापना दिवस
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में बुधवार को भारतीय युवा कांग्रेस का 63वें स्थापना दिवस मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव व शिमला शहरी के प्रभारी बृज भूषण बांश्टू ने की।
इस अवसर पर बृज भूषण बांश्टू ने कहा कि कि राष्ट्र निमार्ण में युवाआें का योगदान अहम है। उन्होंने यवुाओं के शपथ दिलाकर कार्यकर्ताआें से संकल्प लिया कि त्याग, न्याय, शान्ति, धर्म, विज्ञान, समृद्वि व सत्य के रास्ते चलते हुए समाज में नासुर बनी विभिन्न सामाजिक कुरितियों को दूर रकरेंगे। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस सामाजिक उत्थान से रक्तदान, वृक्षारोपन के अलावा अन्य कई कार्यक्रमो को नियमित रूप से चलाते रहेंगे।
उनका कहना है कि युवा कांग्रेस समाज के प्रत्येक वर्ग विशेषकर महिलाआें व शोषित वर्ग के विकास और उत्थान के लिए कार्यरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 9 अगस्त 1960 को देश के पहले प्रधानमंत्री स्व. पंडि़त ज्वाहर लाल नेहरू ने एक मजबूत सोच के साथ राष्ट्र निमार्ण के कर्णधार देश के युवाआें के सबसे बड़े इस महान संगठन की नींव रखी थी।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव छेरिंग नेगी, प्रदेश सचिव तरूण ब्राकटा, जिला युवा कांग्रेस शिमला शहरी के अध्यक्ष संदीप चौहान, उपाध्यक्ष अतुल धांटा, मोहित शेखरी, अंकित शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन शिमला जिला के अध्यक्ष योगेश ठाकुर, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन शिमला शहरी के प्रभारी नितिन देष्टा, शिमला शहरी युवा कांग्रेस के पदाधिकारी विकास ठाकुर, अंकुर यादव, उमित भारद्वाज, अवेश सुरान, गौरव खाची, राज सिखान व अन्य युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।


| All Rights Reserved | Website By :