Monday, January 12, 2026

हिमाचल में बरसात से जान माल का भारी नुकसान : प्रतिभा सिंह

हिमाचल आजकल

शिमला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में हो रही भारी बारिश व बाढ़ से हो रहें नुकसान पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों से इस आपदा में सतर्क व सुरक्षित रहने का आग्रह किया हैं। उन्होंने आज मंडी सहित शिमला प्रदेश के विभिन्न स्थानों में भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन की बजह से हुई दर्दनाक मौतों पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों से अपनी संवेदना प्रकट की हैं।
प्रतिभा सिंह ने शिमला के बालूगंज में एक मंदिर के भूस्खलन से हुई पांच श्रद्धालुओं की दबने से हुई मौतों पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शान्ति की प्रार्थना भगवान से की हैं। उन्होंने फागली, सायरी,अर्की सहित अनेक हिस्सों में हुए जानमाल व दर्दनाक मौतों पर गहरा दुःख प्रकट किया हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles