हिमाचल आजकल
शिमला। नव वर्ष व क्रिसमस मनाने के लिए मैदानी इलाकों से पर्यटकों ने पहाड़ों की ओर रूख का दिया है। प्रदेश के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार होने लगे है। प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों में एडवांस बुकिंग चल रही है। इस कड़ी में पर्यटन विकास निगम 24 से 31 दिसबर तक कश्मीरी फूड फेस्टीवल का आयोजन करने जा रहा है। इसका आयोजन पर्यटन निगम के होटल हॉली डे होम होगा। क्रिसमस और न्यू ईयर पर बर्फबारी की आस में भारी संख्या में सैलानी हिमाचल पहुंचने लगे है। अगले एक हफ्ते तक प्रदेश के पर्यटन स्थलों के होटल पर्यटकों से पैक रहेंगे। वहीं प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों में नव वर्ष की पूर्व संध्या के लिए एडवांस बुकिंग चल रही है। अब तक पर्यटन विकास निगम होटल में 60 फीसदी तक एडवांस बुकिंग हो चुकी है। उधर, मौसम विभाग ने भी अगले तीन चार दिनों में बर्फबारी होने की संभावना जताई है। लिहाजा नव वर्ष के स्वागत के लिए भारी संख्या में पर्यटकों के
हिमाचल आने की उम्मीद की जा रही है। पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए पर्यटन विकास निगम होटल हॉली डे होम में कश्मीरी फूड फेस्टीवल का आयोजन करने जा रहा है। इस फेस्टीवल में कश्मीरी व्यंजन परोसे जाएंगे। इसके अलावा गजल कार्यक्रम भी रखा गया है। इसके अलावा नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पर्यटन विकास निगम के होटलों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
प्रदेश पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक अश्नी सोनी का कहना है कि क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर तक होटल हॉली डे होम में कश्मीरी फूड फेस्टीवल का आयोजन किया जाएगा। इस में कश्मीरी व्यंजन के अलावा हिमाचल व्यंजन भी परोसे जाएंगे। उनका कहना है कि नव वर्ष को लेकर पर्यटन होटलों में एडवांस बुकिंग कर रहे है। अगले कुछ दिनों में होटलें की आक्यूपेंसी बढ़ जाएगी। अगले कुछ दिनों में बर्फबारी हो जाती है तो सैलानियों की संख्या में इजाफा होगा। इससे विंटर पर्यटन सीजन अच्छ चलेगा


| All Rights Reserved | Website By :