Sunday, January 11, 2026

प्रशिक्षण शिविर में बाले राठौर, कांग्रेस की असली ताकत कार्यकर्ता

हिमाचल आजकल

शिमला।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कांग्रेस पदाधिकारियों से एकजुट होकर तन मन से पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने को कहा है। उन्होंने कहा कि हल ही के उप चुनावों में पार्टी को मिली शानदार जीत से साबित हो गया है कि प्रदेश में लोग भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुके है और लोग कांग्रेस को सत्ता में लाने को आतुर है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ता में बेहतर तालमेल पर बल देते हुए कहा कि पार्टी की असली ताकत कार्यकर्ता है इसलिए उन के साथ लगातार संवाद बना रहना चाहिए।

आज जिला सिरमौर के त्रिलोकपुरी माता के बालासुन्दरी में प्रदेश कांग्रेस के चार दिवसीय पार्टी प्रशिक्षण शिविर का बतौर मुख्यातिथि शुभारंभ करते हुए राठौर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से पार्टी की नीतियों के प्रचार व प्रसार को बल मिलता है।उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से भाजपा इतिहास को तोड़मरोड़ कर अपने राजनैतिक हित साधने में लगी है वह बहुत ही दुखदाई है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है जिसने देश की आजादी के लिए एक बड़ी लंबी लड़ाई लड़ी और अपने नेताओं की जान तक कि कुर्बानियों से इतिहास भरा पड़ा है। राठौर ने इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले सभी पदाधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि उनके उत्साह से पार्टी को नई दिशा व दशा मिलती है।उन्होंने कहा कि चार दिवसीय इस कैम्प से पार्टी के सभी पदाधिकारी लाभांवित होंगे और प्रदेश में कांग्रेस और भी मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles