Saturday, April 11, 2026

मुख्यमंत्री ने कुल्लू में ईट राइट मेले का शुभारम्भ किया

हिमाचल आजकल

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधण्वार को  कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में ईट राइट मेले का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 दिसंबर, को वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंडी में  जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

उन्होंने  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 दिसंबर को मण्डी में 11,279 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाएं प्रदेशवासियों को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री रैली स्थल से 2082 करोड़ रुपए लागत की 111 मेगावाट क्षमता की सावड़ा-कुड्डू पन बिजली परियोजना प्रदेशवासियों को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 6,700 करोड़ रुपए की लागत से गिरी नदी पर बनने वाले 148 मीटर ऊॅंचे रेणुका जी बांध का शिलान्यास भी करेंगे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री सतलुज नदी के किनारे शिमला व कुल्लू जिला में स्थित 1811 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 210 मेगावाट क्षमता की लूहरी स्टेज-1 पन बिजली परियोजना, हमीरपुर में 688 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली 66 मेगावाट क्षमता की धौलासिद्घ पन बिजली परियोजना की भी आधारशिला रखेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के इतिहास में यह पहली बार है कि हिमाचल प्रदेश के लिए किसी भी प्रधानमंत्री द्वारा 11,279 करोड़ रुपए लागत की विकास परियोजनाओं को प्रदेशवासियों को समर्पित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने ईट राइट मेले कुल्लू के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए सन्तुलित आहार बहुत आवश्यक होता है। सन्तुलित भोजन ग्रहण करने से ही स्वस्थ जीवनशैली का विकास होता है। प्रदेश सरकार द्वारा बच्चों और महिलाओं को पोषणयुक्त आहार प्रदान करने के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए गए हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles