Monday, January 12, 2026

लोकसभा चुनाव के लिए डट जाएं पार्टी कार्यकर्ता : प्रतिभा सिंह

पंचायत उप चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को दी जाती की बधाई
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने ग्राम पंचायतों व नगर निकाय उप चुनावों में अधिकतर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की शानदार जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए सभी विजयी प्रत्यशियों को शुभकामनाएं दी है।
प्रदेश में ग्राम पंचायतों व नगर निकायों के उप चुनावों में शानदार प्रदर्शन पर पार्टी कार्यकर्ताआें का आभार व्यक्त करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा है कि किसी भी राजनीतिक दल के लिए पार्टी कार्यकर्ता बहुत ही अहम अहम है जिसके बगैर पार्टी की कोई भी जीत संभव नही है। उन्होंने कहा है प्रदेश में बीते विधानसभा चुनावों में पार्टी कार्यकर्ताओं  के कड़ी मेहनत से ही कांग्रेस की सरकार बनी है। अब अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में भी पार्टी कार्यकर्ताआें की अहम भूमिका रहने वाली है। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताआें का आह्वान किया है कि वह जीत के इसी मनोबल के साथ आगे बढ़ते हुए लोकसभा चुनावों में पार्टी की जीत के लिए एकजुट होकर अभी से मैदान में डट जाएं।
प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं  से भाजपा की जन विरोधी नीतियों बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ एक जुट हो जाएं। हिमाचल के विधानसभा चुनावों से इसकी शुरुआत हो चुकी है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी आेर देश को भाजपा की तानाशाही सरकार से मुक्ति मिलेगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles