Monday, January 12, 2026

प्रदेश के स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्रदान की जाएगी : सुक्खू

संविधान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की
हिमाचल आजकल
शिमला, 26 नवंबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संविधान दिवस के अवसर पर रविवार को शिमला स्थित, चौड़ा मैदान में भारत रत्न डा. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर प्रदेशवासियों की ओर से पुष्पाजंलि अर्पित की।
इस मौके पर कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग व डा. भीम राव अंबेडकर वेल्फेयर सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अगले वर्ष से संविधान दिवस के अवसर पर यह कार्यक्रम राजकीय समारोह के रूप में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डा. भीम राव अंबेडकर समाज सुधारक और प्रख्यात विद्वान थे।
मुख्यमंत्री ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार आगामी शैक्षणिक सत्र से शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार करने जा रही है और प्रदेश के स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्रदान करने का भी फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए शीघ्र ही गेस्ट फेकल्टी टीचर्ज पॉलिसी लेकर आ रही है। इसके तहत अस्थायी तौर पर मेधावी गेस्ट लेक्चरर्ज की सेवाएं ली जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने समारोह में उपस्थित लोगों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ भी दिलाई।


इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि डा. भीम राव अंबेडकर सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए संविधान दिवस आयोजित किया जाता है। इससे पूर्व, कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अमित नंदा ने मुख्यमंत्री और अन्य लोगों का स्वागत किया और कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर , मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, विधायक हरीश जनारथा व रवि ठाकुर, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, राष्ट्रीय बचत राज्य सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष प्रकाश चंद करड़, नगर निगम शिमला के पार्षद्गण और लोगों ने भी पुष्पाजंलि अर्पित की।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles