Sunday, January 11, 2026

विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार की विदाई तय: रोहित ठाकुर

हिमाचल आजकल

शिमला । कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए विकास के कार्यो का श्रेय लेना भाजपा की पुरानी आदत हैं। यह बात कांग्रेस विधायक रोहित ठाकुर ने नावर क्षेत्र की हंस्टाड़ी, टिक्कर और शरौंथा पंचायत में आयोजित जन आभार व विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि चार वर्षो तक भाजपा सरकार ने क्षेत्र की सुध तक नही ली और अब पूर्व कांग्रेस कार्यकाल (2003-2007) की विद्युतीकरण के क्षेत्र में अतिमहत्वाकांक्षी   सावड़ा-कुडड़ू विद्युत प्रोजेक्ट 111 मेगावाट परियोजना बनकर तैयार हुई हैं तो भाजपा में श्रेय लेने की होड़ मची गई हैं। उन्होने कहा कि भाजपा नेता कांग्रेस के कार्यो का श्रेय लेने की बजाय केंद्र की मोदी सरकार द्वारा 2015 में हिमाचल के लिए घोषित 69 नैशनल हाइवे जिसमें 5 हाइवे जुब्बल नावर कोटखाई के भी शामिल हैं। सरकार इस बारे में जनता को स्पष्टीकरण दें। उन्होंने कहा कि भाजपा के चार वर्षों के कार्यकाल में जुब्बल-नावर-कोटखाई की हर क्षेत्र में  अनदेखी हुई हैं। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी हैं और इसी सोच के चलते जुब्बल-नावर-कोटखाई में सडक़, स्वास्थ्य, शिक्षा, बागवानी,बिजली और पानी के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई हैं। 

कांग्रेस विधायक ने हंस्टाड़ी, टिक्कर और शरौंथा की जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में लंबित पड़े कार्यो को  तेजी लाई जाएगी।  रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा को उप चुनाव में 4-0 से मिली शिकस्त से जनता ने साफ संकेत दे दिया है कि भाजपा सरकार की विधानसभा चुनाव में  विदाई तय है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापिसी करेंगी। रोहित ठाकुर ने  कहा कि क्षेत्र की समस्याआें को विधानसभा के भीतर और सरकार के समक्ष मजबूती के साथ उठाया जाएगा। उन्होंने हंस्टाड़ी, टिक्कर और शरौंथा की जनता का उप चुनाव में आशीर्वाद देने के लिए आभार प्रकट किया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles