Wednesday, August 5, 2026

भाजपा के षडयंत्र से राहुल गांधी घबराने वाले नहीं : प्रतिभा सिंह

हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उनके काफिले पर असम में हुए कातिलाना हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने है कि यह भाजपा की पूर्व निर्धारित सोची समझी साजिश के तहत इस यात्रा में बाधा डालने का असफल प्रयास है। न तो राहुल गांधी एेसे किसी षडयंत्र से घबराने वाले है और न ही कांग्रेस। पूरी कांग्रेस राहुल गांधी के साथ खड़ी है और उनकी यह अन्याय के खिलाफ न्याय की यह यात्रा पूरी होगी।
प्रतिभा सिंह ने असम सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि वह इस यात्रा को केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर रोकना चाहा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में मिल रहे भारी जनसमर्थन से विरोधी दल भाजपा की नींद उड़ती जा रही है इसलिए उनकी इस यात्रा को असमाजिक तत्वों के द्वारा बाधा डालने की पूरी कोशिश की जा रही है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles