Wednesday, August 5, 2026

एसजेवीएन ने तकनीकी परामर्शी सेवाएं प्रदान करने के लिए एनएचएआई के साथ एमओयू किया

हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने कहा कि एसजेवीएन ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताोक्षरित किया है। एनएचएआई के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव और एसजेवीएन के निदेशक (परियोजनाएं), सुशील शर्मा की उपस्थिति में नई दिल्ली में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।
उन्होंने बताया कि इस समझौता ज्ञापन की प्राथमिकता तकनीकी परामर्शी सेवाओं में एसजेवीएन की विशेषज्ञता का उपयोग करना है। एसजेवीएन विभिन्न स्थानों विशेष रूप से एनएच-05 के परवाणु-सोलन-शिमला सेक्शीन, कुल्लू मनाली राजमार्ग और हिमाचल प्रदेश में स्थित विभिन्न एनएचएआई परियोजनाआें पर ढलान संरक्षण कार्य की समीक्षा करेगी।

इसके अलावा, एसजेवीएन एनएचएआई की डिजाइन समीक्षा सेवाएं, समकक्ष समीक्षा सेवाएं और डिजाइनों की तकनीकी समीक्षा प्रदान करेगा। कंपनी सक्रिय रूप से निर्माण कार्यों की निगरानी भी करेगी और आवश्यकतानुसार गुणवत्ता नियंत्रण परीक्षण और निर्माण पद्घतियों की सिफारिश करेगी। एसजेवीएन द्वारा एनएचएआई को यह परामर्शी सेवा प्रारंभ में 24 माह की अवधि के लिए प्रदान की जाएगी।

नंद लाल शर्मा ने कहा, इस महत्वपूर्ण साझेदारी से विशेषज्ञता एवं ज्ञान साझा करने, रिसोर्स ऑपटिमाइजेशन और विदयुत और राजमार्ग क्षेत्रों के मध्यप तालमेल को बढ़ावा मिलेगा, जिससे संरचनात्मक विकास को बढ़ावा मिलेगा। इस एमओयू पर एसजेवीएन के राजीव अग्रवाल, मुख्य महाप्रबंधक और एनएचएआई के अमरेन्द्र कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (टेक्रीकल) ने हस्ताक्षर किए।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles