Wednesday, August 5, 2026

नाना पाटेकर, राजपाल यादव ने सुक्खू से मुलाकात की

हिमाचल आजकल
शिमला। सुप्रसिद्ध  अभिनेता नाना पाटेकर और राजपाल यादव, निर्माता अनिल शर्मा तथा जर्नी फिल्म के यूनिट सदस्यों ने बीते सोमवार शाम ओक ओवरमें मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। हिमाचल अपनी समृद्घ संस्कृति, इतिहास और नयनाभिराम स्थलों के लिए विख्यात हैं। फिल्म निर्माण केलिए हिमाचल को पसंदीदा गंतव्य के रूप में विकसित करनेे के लिए सरकार ने एक व्यापक फिल्म नीति तैयार की है। इसके तहत सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग में एक फिल्म सुविधा केंद्र स्थापित किया जाएगा जो एकल खिडक़ी के रूप में कार्य करेगा और इसके माध्यम से तीन कार्य दिवस के भीतर अनलाइन प्रक्रिया से सभी स्वीतियां व फिल्म निर्माण संबंधी अनुमतियां सुनिश्चित की जाएंगी।
उनहोंने कहा कि राज्य सरकार फिल्म निर्माताआें को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ बेहतरीन व अधिक विकसित शूटिंग स्थल उपलब्ध करवाएगी। राज्य सरकार फिल्म इकाइयों को प्रदेश में फिल्मों की आउटडोर शूटिंग के लिए विभिन्न भागों में स्थित हवाई पट्टियों और हेलीपेड का उपयोग प्रदान करने की अनुमति भी देगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कम से कम 50 प्रतिशत तक फिल्माई गई उत्ष्ट फिल्मों के लिए सरकार वार्षिक फिल्म पुरस्कार स्थापित करने पर भी विचार कर रही है। राज्य सरकार फिल्म महोत्सवों, पुरस्कारों और अन्य गतिविधियों के आयोजन के लिए एक फिल्म विकास निधि भी गठित करेगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles