Wednesday, August 5, 2026

शिक्षा मंत्री ने 3 करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण किए

उत्तराखंड सीमा के नजदीक सोलंग सासकीर का दौरा किया

हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मंगलवार को उत्तराखंड सीमा के समीप जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में 3 करोड़ रुपए से अधिक राशि के विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण किए, जिसके तहत 90 लाख रुपये की लागत से नगाली शाशन संपर्क मार्ग, 73 लाख रुपए की लागत से निर्मित हरिजन बस्ती बैठेड़ा सम्पर्क मार्ग एवं 1 करोड़ 5 लाख रुपए की लागत से निर्मित नढाल हरिजन बस्ती पवासी से किमटा बस्ती सासकीर सम्पर्क मार्ग का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने 30 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय प्राथमिक विद्यालय सोलंग के भवन की आधारशिला भी रखी। इसके अतिरिक्त शिक्षा मंत्री ने 15 लाख रुपए की लागत से बने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलंग के खेल मैदान का भी लोकार्पण किया।
वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलंग के प्रांगण में आयोजित एक भव्य समारोह में रोहित ठाकुर ने बताया कि सोलंग सास्कीर सीमावर्ती उत्तराखंड राज्य के साथ लगता जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र का एक दूरदराज क्षेत्र है किन्तु इस क्षेत्र के विकास को वह विशेष प्राथमिकता देते है और न केवल सोलंग सास्कीर अपितु विधानसभा क्षेत्र के सभी दूरदराज क्षेत्र में विकास उनकी प्राथमिकता है।
स्थानीय जनता से संवाद करते हुए उन्होंने बताया कि सोलंग सास्कीर क्षेत्र से उनका पारिवारिक सम्बन्ध है, जिसकी नींव पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल द्वारा रखी गयी थी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उन्होंने बताया कि हिमाचल में आई आपदा एवं कठिन वित्तीय स्थिति के बावजूद मुख्यमंत्री ने हिमाचल में अभूतपूर्व विकास कार्य किये है।


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत 190 करोड़ रुपए की राशि स्वीत की गई है और सम्पर्क मार्गों को सु²ढ़ बनाया जा रहा है ताकि किसानों व बागवानों की आर्थिकी में इजाफा हो सके। उन्होंने बताया कि सोलंग और पंद्राणु क्षेत्र पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय ठाकुर राम लाल के समय से कांग्रेस पार्टी का मजबूत गढ़ रहा है और उन्हें हमेशा यहां के लोगों का अपार स्नेह प्राप्त हुआ है। उन्होंने सोलंग व पंद्राणु विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने का आश्वासन दिया ताकि ग्रामीण परिवेश के छात्र-छात्राआें को घरद्वार पर बेहत्तर शिक्षा की सुविधा उपलब्ध हो सके।
इससे पूर्व जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें क्षेत्र की समस्याआें से अवगत करवाया।
इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य बलबीर पोजटा, एसडीएम जुब्बल राजीव सांख्यान, डीएसपी रोहडू रविन्द्र नेगी, खण्ड विकास अधिकारी जुब्बल कर्ण सिंह, पंचायतों के जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिक्षा मंत्री 24 जनवरी को राथल में करेंगे ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रम की अध्यक्षता
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 24 जनवरी को सुबह 10 बजे नकराड़ी में पशु चिकित्सालय का उद्घाटन करेंगे और लोगों की जनसमस्याएं सुनेंगे व पार्टी कार्यकर्ताआें से मिलेंगे।
इसके बाद वह दोपहर 12 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राथल के नए भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात् शिक्षा मंत्री राथल में ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles