Sunday, April 12, 2026

ठियोग-हाटकोटी सडक़ कार्य अगले साल होगा पूरा: रोहित ठाकुर

हिमाचल आजकल

शिमला। जुब्बल-नावर-कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने कहा कि  ग्रामीण इलाकों में सडक़ों को प्राथमिकता दी जाएगी।  उन्होंनेक मंगलवार को  कुड्डू और नंदपुर पंचायत में आयोजित जन आभार व विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम के दौरान में शिरकत की। उन्होंने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई में बागवानी और पर्यटन की ²ष्टि से सडक़ों की विशेष महत्वता को देखते हुए सडक़ों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रदेश में सबसे अधिक सडक़ घनत्व जुब्बल नावर कोटखाई में हैं जो पिछले कांग्रेस कार्यकाल (2012-17) में बढक़र 221 प्रति 100 वर्ग किलोमीटर तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि ठियोग- खड़ापत्थर-हाटकोटी सडक़ का 92 फीसदी निर्माण कार्य पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में करवाया गया और इस सडक पर 475 करोड़ रूपए खर्च किए गए। रोहित ठाकुर ने कहा कि ठियोग-हाटकोटी सडक़ योजना के कार्य में तेजी आई है और अगले वर्ष शेष बचे 8 फीसदी निर्माण कार्य को पूरा कर अगले वर्ष 2022 में जनता को समर्पित किया जाएगा। इसी प्रकार हाटकोटी-पौंटा सडक़ को राष्ट्रीय राजमार्ग-707 का दर्जा पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में संभव हो पाया जिसका निर्माण कार्य शुरू हो गया हैं। उनका कहना है कि  पौंटा-हाटकोटी राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर 1400 करोड़ रुपए खर्च होंगे और इसके बनने से बागवानों को लाभ मिलेगा। जुब्बल-नावर-कोटखाई में सडक़, स्वास्थ्य, शिक्षा, बागवानी,बिजली और पानी के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई हैं।  उन्होंने  ग्राम पंचायत कुडड़ू और नंदपुर में लम्बित पड़े कार्यो को गति प्रदान  करने की बात कही।  इस दौरन ग्राम पंचायत कुड़डू की प्रधान रीना देवी, उप प्रधान कामेश चौहान, पूर्व प्रधान मोहिंदर सिंह राणा, नागेंद्र चौहान, ग्राम पंचायत नंदपुर की प्रधान सुमन ठाकुर, भीम सिंह झौहटा निदेशक हिम्फेड व पूर्व जिला परिषद सदस्य, नंदपुर-कठासु-बरथाटा की बीडीसी सदस्य समीला जिखटा, पूर्व प्रधान हीरा नंद शर्मा, शिव  सिंह रपटा, इंदर सिंह रपटा, जोन प्रभारी लोकिन्दर रपटा आदि भी मौजूद रहें।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles