Monday, January 12, 2026

केंद्र सरकार देश की संपति को निजी हाथों में सौंप रही: कुलदीप राठौर

हिमाचल आजकल

शिमला।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पार्टी कार्यकर्ताओं से देश की एकता और अंखडता के लिये सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि देश की आजादी से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में कांग्रेस का एक आहम योगदान रहा है।

मंगलवार को कांग्रेस मुख्य्यालय राजीव भवन में पार्टी के 137वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राठौर ने कहा कि आज देश गंभीर चुनौतियों से गुजर रहा है।  कांग्रेस ने अपने सत्ता काल मे जो सरकारी उपक्रम स्थापित किए थे,उन्हें एक एक करके निजी हाथों में दिया जा रहा है।  देश की विकास दर लगातार गिरती जा रही है।बढ़ती बेरोजगारी व महंगाई से लोग परेशान है। राठौर ने कहा कि 28 दिसंबर 1885 को देश मे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना एलन आेक्टोवियन हुम् ने सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में की थी। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पूरे ब्रिटश साम्राज्य में ऐसा पहला राजनैतिक दल बना जिसने दुनियाभर में औपोनिवेशक शाशन से लडऩे वाले राष्ट्रवादी नेताआें को प्रेरित किया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में   महात्मा गांधी के अहिंसा के पथ पर आगे बढ़ते हुए कांग्रेस नेताआें ने अपना बलिदान देकर इस देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त करवाया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन हिन्दू महासभा व आरएसएस ने आजादी की लड़ाई में हिस्सा तक नही लिया।उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने देश मे पंच वर्षीय योजना से देश के विकास का पथ प्रदर्शन किया। उसके बाद लालबहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा देकर देश को एक क्रांति दी।उसके बाद इंदिरा गांधी ने जब विश्व दो महा शक्तियों में बंटा था,उस समय उन्होंने देश में गुटनिरपेक्ष देश का नेतृत्व करते हुए भारत को एक विश्व शक्ति के रूप में पहचान बनवाई देश के बैंकों का राष्ट्रीकरण कर प्रगति का पथ आगे बढ़ाया। देश मे मिश्रित अर्थव्यवस्था कायम की। उसके बाद राजीव गांधी ने शिक्षा के क्षेत्र को आगे बढ़ाते हुए आईटी का मार्ग प्रशस्त किया।

इस अवसर पर कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर,पूर्व विधायक आदर्श सूद,प्रदेश सेवादल चीफ अनुराग शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,जिला कांग्रेस शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, ग्रामीण अध्यक्ष यशवंत छाजटा, जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी,रीना पुंडीर,कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल, यशपाल तनाईक, बलदेव ठाकुर,इंद्रजीत सिंह,राजकुमारी सोंनी,सोनिया चौहान,आनंद कौशल, आईएन मेहता,संदीप कुमार,नगर निगम के पार्षद, पूर्व पार्षद,सहित पार्टी के अनके पदाधिकारी मौजूद थे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles