Thursday, February 26, 2026

सदन में गूंजा मॉल रोड पर हुई हत्या का मामला

मॉल रोड़ पर हत्या की घटना दिल दहलाने वाली : जयराम ठाकुर
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश विधानसभा में सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दल भाजपा ने शिमला के मॉल रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पर कर्मचारी मनीष की निर्मम हत्या और विधायक सधीर शर्मा को मिली धमकी का मामला उठाया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि शिमला के मॉल रोड में रेस्टोरेंट कर्मी की हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है। रेस्टोरेंट कर्मी को बड़ी बर्बरता से मौत के घाट उतारा गया है। यह सारी घटना पुलिस रिपोर्टिंग रूम के सामने हुई। पूर्व मुख्यमंत्री इस वारदात ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिन्ह लग गया है। मृतक भाजपा विधायक बलबीर वर्मा के विधानसभा क्षेत्र का निवासी है और इस क्षेत्र के लोग भारी संख्या में शिमला में जुटे हैं। उनका कहना था कि प्रदेश की राजधानी और पर्यटन स्थल में इस तरह की वारदात हो जाना चिंताजनक है। इसको देखते हुए प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को दुरूस्त करने की जरूरत है। सतापक्ष विधायक सुधीर शर्मा के घर पर धमकियां मिल रही हैं। बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के साथ मारपीट होती है।


युवक की हत्या का मामला बेहद गंभीर : हर्ष वर्धन चौहान
इस पर संसदीय कार्यमंत्री हषर्वधन चौहान ने कहा कि शिमला में युवक की हत्या का मामला बेहद गंभीर है। विपक्ष कानून व्यवस्था पर कटौती प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान इस मुददे को सदन में उठा सकता है। सरकार इसका जवाब देगी। उन्होंने यह भी कहा कि विधायक सुधीर शर्मा के मामले में सरकार उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रख रही है और विपक्ष को चिंतित होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कि विधायक सुधीर शर्मा सदन में मौजूद हैं । सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में इस तरह की घटना सही नहीं है। उन्होंने इस मसले पर डीजीपी से बात की थी। उनके मामले को सरकार गंभीरता से ले रही है और इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

मर्डर के बाद प्रदेश से बाहर चला गया हत्यारा : बलवीर वर्मा
भाजपा विधायक बलवीर वर्मा ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र चौेपाल की कुपवी का 21 वर्षीय युवा मुनीष मॉल रोड रिपोर्टिंग रूम के सामने रेस्टोरेंट में नौकरी करता है। उसी रेस्टोरेंट के साथ वाले रेस्टोरेंट में नौकरी करने वाला एक लडक़ा चोरी करने उसके रेस्टोरेंट में आता है। जैसे इसने दरवाज खोला तो उसने हथियार से वार किया। खून से लथपथ ये लडक़ा रिपेार्टिंग रूम की आेर भागा। रिपोर्टिंग रूम के दरवाजे का शीशे तोड़े फिर पुलिस कर्मी उठे और उसको अस्पताल ले गए। बलवीर वर्मा ने कहा कि इस वारदात को अंजाम देने के बाद कातिल कुसुपंटी के बाद बस स्टैंड गया और फिर वहां चंडीगढ़ पहुंच गया। प्रदेश की पुलिस इसे फरार होने से नहीं रोक पाई। उन्होंने यह भी कहा कि युवक की बड़ी नृशंसता से हत्या की गई है। बलवीर वर्मा ने कहा कि कुपवी के लोग शव को तभी ले जाएंगे, जब कातिल पकड़ा जाएगा। इस पर शिमला शहरी के विधायक हरीश जनार्था ने कहा कि यह बहुत दुखदायी घटना है। उन्होंने कहा कि य वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है और सीसीटीवी की रिपोर्ट आ गई और कातिल की पहचान कर ली गई है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles