हिमाचल आजकल
शिमला । मख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखों ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह उनके छोटेभाई है और उनके इस्तीफा को स्वीकार करने का कोई औचित्य ही नहीं बनता। शिमला में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनकी विक्रमादित्य सिंह से आज बात हुई है। उनके इस्तीफे देने का कुछ कारण हो सकता है। जब गुस्सा आता है, तो त्यागपत्र दे दिया जाता है। सीएम ने कहा कि वह उनसे बात करेंगे तथा उनकी नाराजगी दूर करेंगे। ऐसे में उनका इस्तीफा स्वीकार करने का कोई औचित्य ही नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक जो आज प्रस्तावित थी वह अब वीरवर 29 फरवरी को होगी जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।
विक्रमादित्य सिंह मेरे छोटे भाई,उनका इस्तीफा स्वीकार करने का कोई औचित्य ही नहीं : सुक्खू
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :