हिमाचलन में पूरे पांच साल चलेगी कांग्रेस सरकार
शिक्षा मंत्री ने कोटखाई में किए 7 करोड़ के उद्घाटन व शिलान्यास
हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए ने बताया कि पिछली भाजपा सरकार ने प्रदेश में डबल इंजन का डंका तो बजाया लेकिन विकास के नाम पर वह कुछ नहीं कर पाई। वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान भी आपदा के समय प्रदेश को किसी प्रकार की राहत तो दी नहीं पर कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के लिए ऑपरेशन लोटस चलाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता के सहयोग और समर्थन से कांग्रेस सरकार अपना 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी और प्रदेश का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेगी।
वर्तमान सरकार प्रदेश में उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। इसी दिशा में कार्य करते हुए शिक्षकों के रिक्त पदों को चरणबद्घ तरीके से भरा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अधोसंरचना के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की जा रही है। भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए प्रदेश सरकार छात्रों को विश्व स्तरीय अवसर प्रदान करने के लिए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बीते वर्ष अनेक एेसे निर्णय लिए है, जिनसे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार दिखाई देने लगे हैं।
यह बात शिक्षा मंत्री ने शुक्रवार को आज जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान करोड़ों की परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण किए।
रोहित ठाकुर ने कोटखाई तहसील की गरावग पंचायत में करीब 4 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली निहारी कुड़ी मौहली सडक़ स्तर उन्नति व उन्नयन कार्य का भूमि पूजन किया और 1 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जौणी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि गरावग पंचायत से उनका एक आत्मीय सम्बन्ध है और उनके विधानसभा क्षेत्र की यह एक महत्वपूर्ण पंचायत है इसलिए पंचायत के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से ग्रेई सडक़ पर एक पुल और 30 लाख रुपए की लागत से एक कलवर्ट का निर्माण प्रगति पर है।
ग्राम पंचायत थरोला मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की रखी आधारशिला, 1$ 78 करोड़ होंगे खर्च
इसके बाद शिक्षा मंत्री ने ग्राम पंचायत थरोला मे 1 करोड़ 78 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन की आधारशिला रखी। इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए रोहित ठाकुर ने बताया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश विकास के लिए प्रतिबद्ध है। थरोला मे होने वाले प्राथमिक चिकित्सा केंद्र के भवन का निर्माण व अन्य कार्य इसी सिलसिले कि एक कड़ी है।


| All Rights Reserved | Website By :