हिमाचल आजकल
शिमला।7वें राज्य वित्त आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष नंद लाल ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए नंद लाल ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं और मुख्यमंत्री के सशक्त नेतृत्व में राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा एवं राम कुमार और विधायक भी इस अवसर पर उपस्थित थे।


| All Rights Reserved | Website By :