Saturday, February 28, 2026

एक वर्ष में कांग्रेस की ऐसी हालत होगी, किसी ने नहीं की थी कल्पना : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष बोले 27 वर्षों में सरकारें आती और जाती देखीं, ऐसा दौर नहीं देखा

हिमाचल आजकल

शिमला। हिमाचल प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब बजट पारित करने के लिए 15 विधायकों को निलंबित करना पड़े। वह भी तब जबकि कांग्रेस के पास बहुमत से भी ज्यादा विधायक विधानसभा में मौजूद हो। 

यह बात पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कही। वे शुक्रवार को शिमला ग्रामीण मंडल के बनुटी में आयोजित त्रिदेव एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन में बोल रहे थे। सम्मेलन की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष यशपाल ठाकुर ने की। 

जयराम ठाकुर ने कहा कि वे 27 वर्षों से विधानसभा में हैं। उन्होंने बहुत सी पार्टियां आती और जाती देखी। मगर जो विधानसभा में हुआ वे बहुत ही निंदनीय है। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में झूठे प्रलोभन जनता को दिए गए। यही कारण है कि मात्र एक साल के कार्यकाल में ही लोग अपने हकों के लिए सड़कों पर आ गए हैं। देश की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस की आज ऐसी हालत हो गई है कि ना तो वे आज पार्टी को बचा पा रहे हैं और ना ही अपने परिवार को।  जयराम ठाकुर ने कहा कि आगामी लोकसभा में प्रदेश की चारों सीटें भाजपा की झोली में आएगी। इसके लिए हर कार्यकर्ता तन मन से लगे हुए हैं। उन्होंने आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता जन जन तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं ले जाएं। 

इस अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप, संसदीय क्षेत्र के प्रभारी सुखराम चौधरी, पूर्व मंत्री राजीव सैजल, विधायक बलबीर वर्मा, विधायक प्रकाश राणा, भरमौर के विधायक डॉ जनक राज, करसोग के विधायक दीपराज, आनी के विधायक लोकेंद्र लक्की, पूर्व प्रत्याशी रवि मेहता सहित सभी त्रिदेव, ग्राम केन्द्र प्रमुखों, ग्राम केन्द्र प्रभारी,पूर्व में रहे जनप्रतिनिधि व वर्तमान के जनप्रतिनिधि सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता व प्रदेश, जिला, मंडल एवं सभी मोर्चों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles