हिमाचल आजकल
शिमला। स्थानीय जनता की मांग पर प्रदेश कांग्रेस सरकार ने कैबिनेट बैठक में राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुब्बल का नाम बदल कर पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल के नाम पर रखने का निर्णय लिया हैं जो कि ठाकुर रामलाल मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, जुब्बल के नाम से जाना जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने इसी स्कूल से प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की थी तथा साथ ही उन्होंने अध्यापक के तौर पर भी अवैतनिक सेवाएं दी थी। कैबिनेट ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुम्मा का दर्ज़ा बढ़ाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करने, नावर क्षेत्र के कुठाड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को खोलने की अनुमति प्रदान की हैं। गौरतलब हैं कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कुठाड़ी पूर्व कांग्रेस सरकार के समय अधिसूचित हुआ था जिसे भाजपा सरकार ने रदद् कर दिया था। कैबिनेट में कोटखाई के महासू मेला को जिलास्तरीय मेला घोषित करने का भी निर्णय लिया हैं। इससे पूर्व पिछली कैबिनेट में प्रदेश सरकार ने कोटखाई के उबादेश क्षेत्र में अग्नि शमन उप केंद्र को खोलने की भी सैद्धांतिक मंजूरी दी हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई ने प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु और सभी मंत्रियों का जुब्बल-नावर-कोटखाई से जुड़े विकास कार्यो को कैबिनेट से मंजूरी देने के लिए आभार व्यक्त किया हैं।


| All Rights Reserved | Website By :